बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) मुंबई में स्पॉट हुईं। बिग बॉस खत्म होने के बाद से एक्ट्रेस लगातार अलग-अलग पार्टी में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस हाल ही में शेखर सुमन की पार्टी में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका के अलावा शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम शामिल हुए। श्रीजिता डे पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई थीं। इस सेलेब्स के फैन पेज ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
प्रियंका पार्टी में ब्लैक कलर की स्लिट ड्रेस पहनकर नजर आई थीं। श्रीजिता कैजुअल आउटफिट में दिखीं। वहीं, सौंदर्या शर्मा सिल्वर कलर के शिमरी आउटफिट में बेहद सिजलिंग लग रही थीं। शिव ठाकरे ने भी इस पार्टी में शिरकत की। वीडियो में शिव ने अपनी नन्ही फैन को गोद में उठाकर फोटो खिंचवाई। प्रियंका से लेकर शिव तक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ब्लैक ड्रेस में दिखीं प्रियंका चौधरी
बिग बॉस 16 के फिनाले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के लिए सलमान खान ने पार्टी रखी थी। इसके बाद फिल्म मेकर फराह खान ने भी कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मंडली के सभी सदस्य नजर आए थे। पार्टी में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का डांस फैंस को काफी पसंद आया था। इस पार्टी में सुंबुल तौकीर खान नहीं नजर आई थीं।
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी एक्साइटेड है। शो के बाद शिव ठाकरे, एमसी स्टैन से लेकर प्रियंका तक को कई ऑफर मिले हैं। कंटेस्टेंट्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा भी कर रहे हैं। शालीन भनोट और ईशा सिंह का शो बेकाबू का प्रोमो रिलीज हो गया है। फैंस शालीन के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बिग बॉस विनर एमसी स्टैन के कई सॉन्ग लाइन अप हैं।
