Abdu Rozik-MC Stan के झगड़े पर प्रियंका चौधरी ने लिए मजे, कहा- 'कल फिर साथ हो जाएंगे'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 12:29 PM IST

Abdu Rozik-MC Stan Fight: बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टैन और कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक के बीच दरार आ गई है, जिसके साथ ही अब अब्दु रोजिक ने भी साफ कर दिया है कि बिग बॉस से निकलने के बाद ही मंडली भी खत्म हो गई है। दोनों के झगड़े पर प्रियंका चाहर चौधरी का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब्दु और एमसी स्टैन के झगड़े पर प्रियंका चौधरी ने किया रिएक्ट।
  • अब्दु रोजिक और स्टैन का झगड़ा सुर्खियों में हैं।
  • बिग बॉस से निकलते ही दोनों की बीच लड़ाई हो गई है।

Abdu Rozik-MC Stan Fight: बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टैन (MC Stan) और कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के बीच दरार आ गई है, जिसके साथ ही अब अब्दु रोजिक ने भी साफ कर दिया है कि बिग बॉस से निकलने के बाद ही मंडली भी खत्म हो गई है। अब्दु ने अपने बिग बॉस के दोस्त एमसी स्टैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब्दु ने कुछ समय पहले मीडिया के सामने इस बात को रखा है कि बिग बॉस के बाद अब कोई मंंडली नहीं है। एमसी स्टैन घमंड के चलते उनका फोन तक नहीं उठाते हैं। दोनों के इस झगड़े पर कई बिग बॉस कंटेस्टेंट रिएक्ट कर चुके हैं। अब बिग बॉस 16 की दूसरी रनर अप प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रियंका ने दोनों के झगड़े में मजे लेते हुए कहा कि दोनों आज लड़ रहे होंगे और कल फिर एक साथ वापस आ जाएंगे। आइए एक बार प्रियंका के रिएक्शन पर नजर डालते हैं।

MC Stan and Abdu Rozik Fight

MC Stan and Abdu Rozik Fight

'दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलू?'

हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी एक इवेंट में नजर आई हैं, जहां उनसे एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई को लेकर पूछा गया है। इस पर रिेएक्ट करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलूं और क्या ही बोलूं। आज दोनों एक दूसरे से लड़ रहे हैं, तो कल फिर एक साथ सहमति कर लेंगे। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दोनों की लड़ाई पर बोलने का कोई फायदा है।

End of Feed