Priyanka Chahar Chaudhary: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) का बिग बॉस 16 से निकलने के बाद फेम लगातार बढ़ता जा रहा है। बिग बॉस के घर में अपने मूंह फट अंदाज के लिए फेमल प्रियंका चौधरी ने भले ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी न जीती हो लेकिन फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सिर्फ फैंस का प्यार ही नहीं बल्कि प्रियंका को मीडिया का भी फुल अटेंशन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी वीडियो वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें देखना चाहते हैं। हाल ही में वह प्रियंका चाहर चौधरी चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां फूलो की माला से उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं वहां ढोल-नगाड़ों के साथ एक्ट्रेस का वेलकम किया जा रहा है। जिसके बाद प्रियंका नाचती हुई भी नजर आ रही हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के स्वागत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ढोल-नगाड़ों पर नांची प्रियंका चौधरी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी, चडीगढ़ एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं। प्रियंका के गले में एक फूलों की माला है और उनके स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं। प्रियंका ढोल-नगड़ों की धुन पर थिरकती हुई भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। प्रियंका के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका के चेहरे पर ये स्माइल काफी प्यारी लगती हैं, भले ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी न जीती हो लेकिन तुमने फैंस का दिल तो जीत ही लिया है।'
एमसी स्टैन ने जीती ट्रॉफी
बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने अपने नाम कर ली है। बिग बॉस के घर में एमसी स्टैन के कम योगदान की वजह से फैंस उन्हें डिजर्विंग विनर नहीं बता रहे हैं। हालांकि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग ने सभी हेटर्स का मुंह बंद कर दिया है।
