Prince Narula और Yuvika Chaudhary के तलाक की खबरों पर इस करीबी ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का असली सच

Prince Narula Yuvika Chaudhary Separation Rumors: टीवी के चर्चित एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी का रिश्ता बीते कुछ दिनों पहले सुर्खियों में बना हुआ था। उनके तलाक की अटकलें भी लगनी शुरू हो गई थीं। लेकिन अब 'रोडीज' फेम सिवेत तोमर ने उनके रिश्ते का सच सबके सामने बयां किया है।

Prince Narula Yuvika Chaudhary Separation Rumors: 'बिग बॉस 9' फेम प्रिंस नरुला और टीवी की चर्चित एक्ट्रेस युविका चौधरी बीते कुछ वक्त से अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खासकर बेटी इकलीन के जन्म के बाद प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के रिश्ते में खटपट की कई खबरें आई थीं। यहां तक कि लोगों ने उनके तलाक की अटकलें लगानी भी शुरू कर दी थीं। हालांकि लोहड़ी पर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को साथ में देखा गया, जिसके बाद तलाक की खबरों को थोड़ा विराम लगा। वहीं अब प्रिंस नरुला के खास दोस्त और रोडीज कंटेस्टेंट सिवेत तोमर ने दोनों के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के बीच मची खटपट का सच भी जाहिर किया है।

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के बीच हुई अनबन का सच आया सामने

End of Feed