Prince Narula on Yuvika Chaudhary Pregnancy: सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के सीजन 9 में धमाल मचाने वाले प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब इन सब पर प्रिंस नरूला का रिएक्शन सामने आया है।
प्रिंस नरूला ने दिया युविका चौधरी की प्रेगनेंसी की पर रिएक्शन
युविका चौधरी से जुड़ी एक खबर ने आज सबको हैरान कर दिया था। युविका चौधरी को लेकर खबर आई की वो मां बनने वाली है। इसके बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। इन सब के बाद अब प्रिंस नरूला का युविका चौधरी की प्रेगनेंसी पर रिएक्शन सामने आया है। प्रिंस नरूला ने बातचीत के दौरान बताया कि 'युविका चौधरी की प्रेगनेंसी खबर पढ़ने के बाद मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। पता नहीं ये अफवाह कहां से फैल गई। लेकिन मैं आपको बता दूं कि युविका चौधरी प्रेग्नेंट नहीं है, आगर होती तो हम खुद बताते।' प्रिंस नरूला के रिएक्शन के बाद साफ हो गया है कि युविका चौधरी को लेकर चल रही खबर एकदम फर्जी है।
युविका चौधरी-प्रिंस नरूला की जोड़ी को पसंद करते हैं फैंस
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल की साथ वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला साथ में बिग बॉस 9 में नजर आए थे। युविका चौधरी टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
