Prince Narula ने बेटी को सीने से लगाकर लुटाया प्यार, Yuvika Chaudhary संग अनबन के बीच निभाया पिता का फर्ज

Prince Narula Does Father Duties Amid Fued Rumors With Yuvika Chaudhary: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी को लेकर खबर आ रही है कि दोनों के बीच तकरार चल रही है। इन सबके बीच ही प्रिंस नरुला ने फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी का ख्याल रखते नजर आए।

Prince Narula Does Father Duties Amid Fued Rumors With Yuvika Chaudhary: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपनी जोड़ी से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 9' से हुई थी और साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। इसी साल अक्टूबर में युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया, जिसके साथ अक्सर दोनों फोटोज और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं। लेकिन बेटी के जन्म के कुछ वक्त बाद ही युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के रिश्ते में दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। युविका चौधरी पर प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने ये तक आरोप लगाया कि बेबी की डिलीवरी के बारे में युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने उन्हें कुछ नहीं बताया। वहीं अब इन दरार की खबरों के बीच प्रिंस नरुला अपनी बेटी को संभालते नजर आए।

प्रिंस नरुला ने निभाया पिता का फर्ज

End of Feed