YRKKH Spoiler 19 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि संजय अपनी कड़वी बातों से कावेरी को उकसाता है। रुही अभिरा की साइड लेते हुए अरमान को ही खरी खोटी सुनाती है। यह देखते हुए रूही ने तलाक के कागज वापिस अभिरा के पास भेज दिए होते हैं। माधव भी अपनी मां को ही गलत ठहरता है। इन सब के बीच स्वर्णा अरमान का साथ देते हुए अभिरा को तलाक ना लेने की सलाह देती है। अभीर भी यही चाहता है कि अरमान और अभिरा का तलाक हो जाए।
समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलता है कि अभीर अपनी बातों से अभिरा के दिमाग में अरमान के खिलाफ ख्याल भर देता है। ऐसे में आखिरकार अभिरा तलाक के पेपर्स पर साइन कर देती है क्यूंकी उसे लगता है कि अरमान संग उसका रिश्ता आगे नहीं चल पाएगा। अभीर तलाक के पेपर्स लेकर पोद्दार निवास पहुंच जाता है और अरमान के हाथ को दे देता है। अभिरा के साइन देख अरमान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उसे इस बात का यकीन नहीं हो पता है कि अभिरा ने हार कैसे मान ली।
कहानी में हंगामा यही खत्म नहीं होता गुस्से में आकार अभिरा मिर्च से भरा खाना खा लेती है। गिरते-पड़ते अरमान भी आधी रात को गोएनका निवास पहुंच अभिरा से बात करेगा। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि दादी सा अरमान को 8 दिन का समय देती है ताकि वो अभिरा को वापिस घर ला सकें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो तलाक के कागज पर साइन कर दे।
