Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Nominates All House Members: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में गेम दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। 'बिग बॉस 18' में गेम की वजह से ही समीकरण भी बदल रहे हैं और दोस्ती भी दुश्मनी में बदल रही है। दूसरी ओर बिग बॉस पर लगातार आरोप लग रहे हैं कि वह ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर बीते दिन हुए टास्क में श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बनीं। उनके टाइम गॉड बनते ही बिग बॉस ने भी अपना खेल शुरू कर दिया। वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन ने राशन की खातिर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया है।
'बिग बॉस तक' के मुताबिक, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नॉमिनेशन ट्विस्ट के साथ राशन टास्क हुआ। लेकिन श्रुतिका अर्जुन ने जिन कंटेस्टेंट्स को चुना, उन्होंने राशन की जगह अपने साथियों को बचाने का फैसला किया। इस टास्क के बाद ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी पर गाज गिरी। इसपर बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को फटकार लगाई और उन्हें आखिर में ऑप्शन दिया कि अगर वह सभी घरवालों को नॉमिनेट करती हैं, तभी उन्हें बदले में राशन मिलेगा। ऐसे में श्रुतिका अर्जुन तुरंत घरवालों की बलि चढ़ाते हुए राशन चुना।
इन सितारों को 'बिग बॉस 18' से बाहर देखना चाहते हैं दर्शक
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में दर्शक चाहते हैं कि कुछ कंटेस्टेंट्स को अब घर छोड़कर चले जाना चाहिए। दर्शक चाहते हैं कि यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सबसे पहले एविक्शन होना चाहिए। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन आखिर बाहर निकलेगा।
