Prince Narula और Yuvika Chaudhary के घर शादी के 6 साल बाद गूंजेगी किलकारी, बातों-बातों में दिया हिंट

Prince Narula And Yuvika Chaudhary On Family Planning: रोडीज से लेकर 'बिग बॉस 9' तक अपनी पहचान बनाने वाले प्रिंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी टीवी के सबसे चहीते कपल माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के 6 साल बाद उन्होंने मम्मी-पापा बनने का फैसला किया है।

Prince Narula And Yuvika Chaudhary On Family Planning: रोडीज से लेकर 'बिग बॉस 9' की ट्रॉफी हासिल करने वाले प्रिंस नरुला अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह और युविका चौधरी इंडस्ट्री के सबसे चहीते कपल में से एक हैं। दोनों की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 9' से शुरू हुई थी और दो साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने शादी रचाई। दोनों की शादी को छह साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।

End of Feed