टीवी मसाला

YRKKH से शहजादा-प्रतीक्षा को निकालने पर प्रोड्यूसर Rajan Shahi ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या था सेट पर मंजर

Rajan Shahi on Shehzada-Pratiksha Termination: सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है में से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकालने जाने पर अब खुद प्रोड्यूसर राजन शाही ने बयान दिया है। जानिए आखिर उनको निकालने जाने का असली कारण क्या था इस खास रिपोर्ट में।

Image

Rajan Shahi on Shehzada-Pratiksha Termination

Rajan Shahi on Shehzada-Pratiksha Termination: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह टीआरपी लिस्ट में जलवा बिखेर रहा है। कुछ महीने पहले शो में अरमान और रुही का किरदार निभा रहे शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर निकाल दिया गया था। ऐसे में यह अचानक निकालने जाने पर फैंस से लेकर दर्शक काफी शॉक हुए थे, जिसका अब असली कारण बताया है शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की आखिर ऐसा क्यूँ हुआ और उस दिन सेट पर कैसा माहोल था। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।

सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) बताते हैं की हमें हमेशा शूटिंग पर पॉजिटिव रूप से जाना चाहिए। हम शो के पहले शेड्यूल के लिए आउटडोर गए थे और वहां एक घटना घटी जहां उस शहजादा धामी ने शो के क्रू के साथ बतमीजी की थी। ऐसे में मुझे एक्टर का रवैया और बोलने का तरीका पसंद नहीं आया। उसी रात मैं सभी कलाकारों संग बैठा और लगभग 3 घंटे तक उन सभी को समझाया, मैंने उनसे उनके रवैये के बारे में पूछा की। खुद को स्टार क्यों समझें? आपसे पहले भी सितारे रहे हैं। कोई भी शो से बड़ा नहीं है, निर्माता भी नहीं।

साथ ही प्रोड्यूसर ने चैनल स्टारप्लस से बात की उन्होंने मुझे कहा की शहजादा और प्रतीक्षा को रिप्लेस कर दीजिए क्यूंकी अभी कुछ ही दिन की शूटिंग हुई है। लेकिन अगले दिन जब मेरी उससे बात हुई तो मैंने उसे एक मौका देने के बारे में सोचा। लेकिन वापिस से वही रवैया बदलता रहा, वही समस्या थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article