प्रिंस नरूला और एल्विश यादव ने एक दूजे को दी थप्पड़ मारने की धमकी, बीच शो में जमकर उखाड़े गड़े मुर्दे

Prince Narula-Elvish Yadav Fight: रियलिटी शो 'रोडीज XXX' के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है जिसे देख हर कोई हैरान है। शो के दौरान एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच इतनी भयंकर लड़ाई होती है जिसमें दोनों एक दूजे को थप्पड़ मारने तक की धमकी देते हैं।

Prince Narula-Elvish Yadav Fight: रियलिटी शो 'रोडीज XXX' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार की तरह रणविजय सिंघा शो को होस्ट कर रहे हैं। शो से करीब 4 साल बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कमबैक किया तो यूट्यूबर एल्विश यादव नए गैंग लीडर बने। रोडीज xxxx को अब प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और एल्विश यादव गैंग लीडर के रूप में मिले। ऑडिशन राउन्ड पूरा हो गया है ऐसे में मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया जिसमें बीच शो के दौरान एल्विश और प्रिंस एक दूजे को थप्पड़ मारने की धमकी देते हैं।

Prince Narula-Elvish Yadav Fight

एमटीवी के शो 'रोडीज xxx' (MTV Roadies XXX) के प्रोमो कि शुरुआत प्रिंस नरूला (Prince Narula) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) की लड़ाई से होती है। इस दौरान एल्विश कहते हैं कि तुम जैसे सांपों की वजह से हम पर केस लगे हैं।' यह देख प्रिंस जवाब देते हुए कहते हैं केस तेरे पर लगा हुआ है मेरे पर नहीं। एल्विश एक अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए प्रिंस को अपनी बकवास अपने तक रखने की नसीहत देते हैं। दोनों लड़ते-लड़ते एक दूजे के करीब तक आ जाते हैं और दोनों ही थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए नजर आए। गुस्से में चूर एल्विश प्रिंस संग धक्का-मुक्की करने लगे।

End of Feed