Pratyusha Banerjee केस में 10 साल बाद आया बड़ा मोड़, एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को हाईकोर्ट से राहत

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 11:33 AM IST

Pratyusha Banerjee Sucide Case: ‘बालिका वधू’ फेम प्रत्युषा बनर्जी की मौत से जुड़ा केस एक बार फिर चर्चा में है। करीब दस साल पुराने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।

Pratyusha Banerjee Sucide Case: टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) के निधन से जुड़ा करीब 10 साल पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रत्युषा को सीरियल ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में आनंदी के किरदार से घर-घर पहचान मिली थी। अप्रैल 2016 में उनकी मौत के बाद उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह (Rahul Raj Singh) पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई आरोप लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट भी दाखिल की थी और राहुल ने खुद को केस से डिस्चार्ज किए जाने की मांग की थी। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा। अब 30 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने इस मामले में राहुल राज सिंह की याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें राहत दी है।

Pratyusha Banerjee Sucide Case

प्रत्युषा बनर्जी के केस में आया अपडेट (Image Source: Reddit/ Pinterest)

बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहुल राज सिंह को किया डिस्चार्ज

पीटीआई के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहुल राज सिंह की रिवीजन याचिका मंजूर कर ली है। यह याचिका डिंडोशी सेशंस कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए दाखिल की गई थी, जिसमें राहुल की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी गई थी। सेशंस कोर्ट ने अगस्त 2023 में उनकी अर्जी ठुकरा दी थी। इससे पहले पुलिस ने 2018 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। ये कार्रवाई प्रत्युषा बनर्जी की मां की शिकायत के बाद बांगुर नगर पुलिस ने की थी। राहुल पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। जुलाई 2016 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने केस से डिस्चार्ज किए जाने की मांग की और कहा कि उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला चलाने के लिए जरूरी सबूत मौजूद नहीं हैं।

End of Feed