YRKKH से निकाले जाने को Pratiksha Honmukhe ने बताया दर्दनाक समय, कहा 'मेरी कोई गलती नहीं'...

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Controversies: टीवी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे ने अब आखिरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाले जाने पर खुलकर बात की है। साथ ही यह भी बताया कि उस समय जिंदगी में क्या-क्या उताव-चड़ाव देखे पड़े थे, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Controversies: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही का किरदार निभा चुकीं प्रतीक्षा होनमुखे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस को ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातों-रात निकाल दिया था शहजादा धामी के साथ। प्रोड्यूसर का कहना था की प्रतीक्षा सेट पर क्रू संग नखरे और किरदार के हिसाब से काम नहीं कर रही हैं। अब इतने समय बाद प्रतीक्षा ने खुलकर बात की है और बताया की इस कंट्रोवर्सी के वक्त उनका क्या मंजर था पर्सनल लाइफ में।

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Controversies

प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) बताती हैं कि ये रिश्ता के बाद भी जो कुछ भी हुआ, उस समय भी मुझे दो शो ऑफर हुए थे। हालांकि मैं वे शो करने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि मानसिक रूप से मैं उस स्थिति में नहीं थी। इसलिए, जब यह शो आया, तो मैंने सोचा, ठीक है, मतलब एक जैसा लीड रोल है, तो क्यों नहीं? मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फैसला लिया क्योंकि यहां काम करके बहुत खुश हूं। बात दें एक्ट्रेस इन दिनों जी टीवी के शो कैसे मुझे तुम मिल गए में नजर आ रही है और कहानी में उनका नेगटिव किरदार है।

End of Feed