टीवी मसाला

Exclusive: Rozlyn Khan को परेशान करने के लिए घटियापन पर उतरे सोसायटी मेंबर, लूट लिया एक्ट्रेस का कीमती सामान

Exclusive Rozlyn Khan Accuses Society Members Of Harassment: मशहूर एक्ट्रेस रोजलिन खान इन दिनों बुरे वक्त से जूझ रही हैं। टेली टॉक संग बातचीत में रोजलिन खान ने बताया कि सोसायटी मेंबर्स ने उन्हें परेशान करने की कोशिश की, साथ ही उनका कीमती सामान तक लूट लिया। वहीं पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की।

Image

रोजलिन खान ने बयां किया अपना दर्द

Exclusive Rozlyn Khan Accuses Society Members Of Harassment: मशहूर एक्ट्रेस रोजलिन खान ने इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजलिन खान ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि जिस सोसायटी में वह रहती हैं, वहां लोगों ने उन्हें परेशान करने के लिए हदें पार कर दी हैं। रोजलिन खान ने मामले की शिकायत पुलिस से भी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद से साफ इंकार कर दिया। रोजलिन खान (Rozlyn Khan) को तकलीफ से जूझता देख टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने उनसे जुड़ने की कोशिश की।

टेली टॉक संग अपना दर्द बयां करते हुए रोजलिन खान ने बताया कि उनके कीमती सामान लूट लिये गए और उनकी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया। रोजलिन खान (Rozlyn Khan) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं कुछ महीनों से अपने सोसायटी के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित की जा रही हूं। सोसायटी में दो तरह के ग्रुप हैं, जिसमें एक डिफॉल्टर्स और दूसरे थोड़े समझदार लोग हैं। दोनों ही चाहते थे कि मैं उनके ग्रुप में शामिल हो जाऊं, लेकिन मैंने किसी भी समूह का हिस्सा बनने से मना कर दिया। मैं बिना किसी परेशानी के अकेले ही रहना पसंद करती हूं। ऐसे में उन्होंने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया।" रोजलिन खान ने सोसायटी मेंबर की हरकतों पर कहा, "मैं एक कैंसर सर्वाइवर हूं। मैं कीमोथेरैपी के कारण बहुत सी परेशानियां झेल रही हूं। लेकिन उन लोगों ने मेरी सोसायटी परिसर में एंबुलेंस तक नहीं आने दी।"

रोजलिन खान (Rozlyn Khan) ने इस बारे में बातें करते हुए आगे कहा, "मेंबर ने एलिवेटर में कुछ ऐसी सेटिंग कर दी है कि वो सेकंड फ्लोर पर रुकती ही नहीं है, जहां मेरा फ्लैट है। वो मुझे परेशान करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।" रोजलिन खान ने अपने सामानों की चोरी के बारे में बताया, "इंटीरियर से जुड़े काम के दौरान मेरा सामान चोरी कर लिया गया। मेरा लैपटॉप, अंगूठी, कपड़ा और दूसरे कीमती सामान चुरा लिये गए। मैं शिकायत दर्ज करने गई, लेकिन पुलिस ने भी मदद नहीं की। मैंने सीसीटीवी कैमरा चेक करने के लिए कहा, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article