टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस ने भी उतारी नजर

Devoleena Bhattacharjee Flaunts Baby Bump With Husband: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने हाल ही में फोटो भी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस तस्वीर ने लोगों का खूब दिल जीता है।

Image

देवोलीना भट्टाचार्जी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Devoleena Bhattacharjee Flaunts Baby Bump With Husband: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। 'साथिया' से अपनी पहचान बनाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी आखिरी बार 'छठी मैय्या की बिटिया' में नजर आई थीं। कुछ दिनों पहले ही देवोलीना भट्टाचार्जी ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अक्सर अपनी तस्वीरें भी साझा करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में भी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति शाहनवाज शेख के साथ दिखाई दीं। इन तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी बॉडीकॉन ड्रेस पहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लगीं। तस्वीर में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो कमाल का नजर आया। देवोलीना भट्टाचार्जी तस्वीरों में ऑफव्हाइट ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह काफी कमाल की लगीं। फोटोज में उनके साथ पति शाहनवाज शेख भी नजर आए, जिन्होंने एक्ट्रेस के साथ जमकर रोमांटिक पोज दिये। देवोलीना और शाहनवाज ने बेबी बंप पर हार्ट बनाने की भी कोशिश की थी। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और शाहनवाज शेख की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "तारीफ करूं क्या उसकी, जिसने तुम्हें बनाया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अब तक की बेस्ट क्लिक है ये आप लोगों की साथ में।" एक्ट्रेस दलजीत कौर ने भी ढेर सारे हार्ट शेप इमोजी शेयर कर फोटोज पर अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने साल 2022 में दिसंबर में शादी रचाई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article