टीवी मसाला

Pranali Rathod ने आशय मिश्रा संग शुरू की 'दुर्गा' की शूटिंग, राधा-कृष्ण की तरह अद्भुत होगी प्रेम कहानी

Pranali Rathod Starst Durga Serial Shooting With Aashay Mishra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रणाली राठौड़ के हाथ कलर्स का नया शो 'दुर्गा' लगा था, जिसकी शूटिंग प्रणाली राठौड़ ने शुरू कर दी है। उनके साथ आशय मिश्रा भी नजर आए।

Image

प्रणाली राठौड़ ने शुरू की नए शो की शूटिंग

Pranali Rathod Starst Durga Serial Shooting With Aashay Mishra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लोगों के दिलों पर खूब राज किया था। वहीं अब प्रणाली राठौड़ अपने नए टीवी सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर धाकड़ एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) कलर्स के शो 'दुर्गा' में नजर आएंगी, जिसमें एक्टर आशय मिश्रा उनके साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे। खास बात तो यह है कि प्रणाली राठौड़ ने अपने इस शो की शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

'दुर्गा' के सेट से वायरल हुए प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) के वीडियो में उनका चुलबुला अंदाज देखने को मिला। वहीं आशय मिश्रा (Aashay Mishra) के साथ प्रणाली राठौड़ की केमिस्ट्री तारीफ के लायक लगी। एक वीडियो में आशय मिश्रा जहां बांसुरी बजाते नजर आए तो वहीं प्रणाली राठौड़ उसकी धुन पर थिरकती नजर आईं। लेकिन वहीं कुछ दूर गाड़ी में बैठे लोग उन्हें घूरते नजर आए। 'दुर्गा' से जुड़े इस वीडियो को देख कहा जा सकता है शो गांव की गोरी और रईसजादे की कहानी होने वाली है। बता दें कि सीरियल दुर्गा राजस्थान से जुड़ा है और अभी इसकी शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में हो रही है।

'दुर्गा' को देखकर कहा जा सकता है कि प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और आशय मिश्रा (Aashay Mishra) की प्रेम कहानी शो में दिलचस्प होने वाली है। खास बात तो यह है कि दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा के इस शो में दिग्विजय पुरोहित और इंदिरा कृष्णन भी अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article