YRKKH: ब्लैक मोनकिनी में अक्षरा को देख भड़के फैंस, बोले- शो खत्म होते ही भूल गईं शर्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 9, 2024, 11:46 AM IST

Pranali Rathod Bikini Photo: प्रणाली राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के मनोकिनी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया।

Pranali Rathod Bikini Photo: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम प्रणाली राठौड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने शो में अक्षरा का रोल प्ले किया था। अक्षरा के किरदार ने प्रणाली की किस्मत बदलकर रख दी। एक्ट्रेस भले ही शो छोड़ चुकी हैं। लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक मोनकिनी में वेकेशन एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस मोनकिनी में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

फोटो में प्रणाली समंदर किनारे बैंच पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में फोन में देखते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को मोनकिनी में देखकर फैंस हैरान रह गए। फैंस को एक्ट्रेस का बिदांस अंदाज पसंद नहीं आया। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed