टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अनुराग के बाद विक्की जैन ने घोपा मन्नारा की पीठ में छूरा, ढोंग की दोस्ती दिखाकर किया नॉमिनेट

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Gets Nominated By Vicky Jain: 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 13वें सप्ताह का नॉमिनेशन आज होगा, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा को नॉमिनेट कर दिया।

Image

'बिग बॉस 17' में विक्की जैन ने किया मन्नारा चोपड़ा को नॉमिनेट

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Gets Nominated By Vicky Jain: सलमान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। लाखों कोशिशों के बाद भी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज के एपिसोड में 13वें सप्ताह का नॉमिनेशन दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के 6 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट होंगे। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि खुद को मन्नारा चोपड़ा का दोस्त बताने वाले विक्की जैन ने ही उन्हें बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'बिग बॉस 17' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को कौन-कौन नॉमिनेट करना चाहता है। इसपर कंटेस्टेंट्स बजर दबाते हैं। लेकिन ईशा मालवीय और आयशा खान के साथ-साथ विक्की जैन भी बजर दबा देते हैं, जिससे मुनव्वर फारूकी हंसने लगते हैं। मुनव्वर फारूकी मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, "विक्की भाई तक बदल गए, पतंग की डोर कट गई।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि विक्की जैन की हरकतों के बाद मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का पारा सातवें आसमान पर होता है। वह कहती हैं कि यह पाखंड इनका, अपने मतलब के हिसाब से नॉमिनेट करते हैं। वहीं विक्की जैन जवाब देते हैं, "अगर बात मतलब की होती तो तुम्हारे पास कोई बात करने के लिए नहीं था।" इसपर मन्नारा चोपड़ा ने उन्हें मुंह बंद करने के लिए कहा और बोलीं, "मैंने अपने मतलब के मुताबिक आपके कभी बात नहीं की।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article