बॉलीवुड

कड़ी सुरक्षा के बीच Salman Khan एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 9, 2024, 11:08 AM IST

Salman Khan Spotted Airport: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। भाईजान का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Salman Khan (credit Pic: Instagram)

Salman Khan Spotted Airport: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। भाईजान एयरपोर्ट पर कैजुअल आउटफिट में नजर आए। भाईजान ने अपने लुक को ब्लैक कैप के साथ कंप्लीट किया था। एक्टर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर वेव किया। इसके बाद वो सीधा अपनी कार में बैठकर चले गए। भाईजान के स्वैग ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिनों पहले सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में दो लोगों ने घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों बिग बॉस 17 होस्ट कर रहे हैं। फैंस भाईजान को वीकेंड का वार पर देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। ऐसे में फैंस के बीच विनर्स के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक्टर की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 466 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article