Sangram Singh Open Up On Divorce Rumors With Payal Rohatgi: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली पायल रोहतगी अपने बेबाकपन के कारण खूब सुर्खियों में रहती हैं। पायल रोहती भले ही टीवी और बॉलीवुड से कुछ वक्त से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर जमकर राय भी देती हैं। लेकिन हाल ही में पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। पायल रोहतगी के एक कदम से उनके और संग्राम सिंह (Sangram Singh) के तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वह और संग्राम सिंह शादी के 3 साल बाद तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अब इस मामले पर रेस्लर और एक्टर संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।
फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम @sangramsingh_wrestler
यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस पायल रोहतगी का बड़ा बयान, बोलीं- तुनिषा मेंटली.....
पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने संग्राम सिंह (Sangram Singh) के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर की पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। पायल रोहतगी का इस्तीफा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। उनके इस इस्तीफे को देख लोगों ने तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन अब इन अफवाहों को संग्राम सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। संग्राम सिंह ने अपने और पायल रोहतगी के रिश्ते पर कहा, "हमारे बीच तलाक की कोई बात दूर-दूर तक नहीं है। हम 14 साल से साथ हैं और आगे भी रहेंगे। मैं अपना सारा ध्यान अच्छे काम करने में लगाना चाहता हूं। इन तलाक की बातों पर मैं ध्यान नहीं देता और मैं गुजारिश भी करूंगा कि कृप्या करके ऐसी अफवाहें न फैलाएं।" संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर की पोस्ट से इस्तीफा देने पर भी चुप्पी तोड़ी।
संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने कहा कि ये पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) का अपना फैसला है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "ये पायल जी का फैसला है और मैं उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं। हम दोनों का काम कनरे का तरीका अलग है। पायल ने जो सोचा होगा, अपने हिसाब से बेहतर ही सोचा होगा। मैं उन्हें कुछ नहीं कह सकता। वो अपने फैसले के लिए स्वतंत्र हैं और यहां कोई गलत नहीं है।"
