टीवी मसाला

उदयपुर फाइल्स से हटाए गए विवादित सीन्स, सेंसर बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी

राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल टेलर मर्डर केस पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को बैन करने की मांग काफी समय से उठ रही थी, जो मामला बढ़ते-बढ़ते अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड ने जानकारी दी है कि मूवी से विवादित सीन्स हटा दिए गए हैं।

Image

Image Source: Movie Poster

फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये फिल्म 11 जुलाई के दिन रिलीज होनी है लेकिन अब तक ये क्लियर नहीं हो पा रहा है कि इसे क्लीन चिट मिल गई है या नहीं? अगर फिल्म को लेकर सामने आई ताजा जानकारी की बात करें तो फिल्म उदयपुर फाइल्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है और मेकर्स को आदेश दिया है कि वो मूवी से विवादित सीन्स हटाकर एक स्क्रीनिंग का इंतजाम करें और उन लोगों को दिखाएं जिन्हें इससे आपत्ति है। सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों के लिए मेकर्स तैयार हो गए हैं और उन्होंने ऐसे सीन्स हटा भी दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट को सेंसर बोर्ड ने बताया है कि उन्होंने मूवी देखने के बाद कुछ सीन्स हटाने का सुझाव दिया था, जिसके लिए मेकर्स ने मान लिया है। मेकर्स ने ऐसे सीन्स और डायलॉग्स हटा दिए हैं, जिनको लेकर लोगों को आपत्ति है। फिल्म के मेकर्स दिल्ली हाईकोर्ट के अनुसार, मूवी की एक स्क्रीनिंग भी रखेंगे, जिसमें याचिकाकर्ता भी शामिल होंगे। बदलावों के साथ फिल्म को याचिकाकर्ता देखेंगे और वो दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी देंगे कि वो बदलावों से संतुष्ट हैं या नहीं।

फिल्म उदयपुर फाइल्स की स्क्रीनिंग अटैंड करने के बाद याचिकाकर्ता दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी देंगे कि उन्हें फिल्म कैसी लगी है और जो बदलाव किए गए हैं उनके बाद किसी को परेशानी तो नहीं है। माना जा रहा है कि इसके बाद फिल्म उदयपुर फाइल्स को क्लीन चिट मिल जाएगी और ये फिल्म 11 जुलाई के दिन दर्शकों के सामने होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article