Bigg Boss OTT 3 से निकलने के बाद Payal Malik ने की Rakhi Sawant की खटिया खड़ी, कहा "तेरे इंसाफ की जरूरत नहीं......"

Payal Malik Slam Rakhi Sawant: अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ दाखिल हुए हैं, तब से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब पायल मलिक ने राखी सावंत पर उनके यूट्यूबर पति अरमान मलिक को निशाना बनाने के आरोप में जमकर निशाना साधा है।

Payal Malik Slammed Rakhi Sawant: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 दिन पर दिन लोगों को बोर करता जा रहा है। शो में कन्टेस्टन्ट दर्शकों को असली मसाला देने में नाकामयाब होते जा रहे हैं। साथ ही मेकर्स द्वारा किए जा रहे एविकशन भी फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। अब तक घर से नीरज गोयत, पायल मलिक और पोलोमी दास बार हो चुकी हैं। इस बीच पायक मलिक ने घर से बाहर आते ही उन सभी की क्लास लगाई है जो उन्हें ट्रोल कर रहे थे। पायल मलिक ने राखी सावंत पर उनके यूट्यूबर पति अरमान मलिक को निशाना बनाने के आरोप में जमकर निशाना साधा है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Payal Malik Slammed Rakhi Sawant

Payal Malik Slammed Rakhi Sawant

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर निकली पायल ने गुरुवार रात एक वीडियो बयान जारी किया और राखी से कहा कि वह सिर्फ “विवाद पैदा करने” के लिए उनकी निजी जिंदगी में दखल न दें। बता दें कि राखी ने कहा था कि वह पायल की तरफ से न्याय के लिए लड़ेंगी, वहीं पायल ने अब उन्हें अपने परिवार से दूर रहने को कहा है।

End of Feed