Anupamaa New Promo Video: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो आए दिन अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया रहता है। 'अनुपमा' में आने वाले ये दिलचस्प मोड़ शो की टीआरपी में भी बरकत दे रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें कहानी पूरी तरह से पलटी नजर आई। 'अनुपमा' (Anupamaa) का ये प्रोमो वीडियो देख किसी का भी दिमाग हिल जाए। प्रोमो वीडियो में जहां अनुपमा खुद वृद्धाश्रम में नजर आई तो वहीं अनुज अमेरिका में रहते हुए देवदास बन गया।
'अनुपमा' (Anupamaa) के इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अनुपमा वृद्धाश्रम चलाएगी। वह अनुज और छोटी अनु के प्यार में तड़पेगी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं करेगी। वृद्धाश्रम में अनुपमा दो लोगों की शादी कराएगी, जिनकी मुलाकात वहीं होती है। इस बात के लिए अनुपमा का शुक्रिया करते हुए कपल कहेंगे कि सच्चे प्यार की अहमियत जानने वाला ही गुमनाम प्यार को नाम दे सकता है। ये बात सुनते ही अनुपमा को अनुज की याद आएगी और वह मायूस हो जाएगी।
वहीं दूसरी ओर 'अनुपमा' (Anupamaa) में अमेरिका में बैठा अनुज देवदास बन जाएगा। लंबे बाल और घनी दाढ़ी में अनुज की हालत हद से ज्यादा खराब हो जाएगी। अमेरिका में रहकर अनुज अपने प्यार का इंतजार करेगा। लेकिन अब शो में देखना ये होगा कि दोनों की दोबारा मुलाकात हो भी पाती है या नहीं। हालांकि 'अनुपमा' का ये प्रोमो वीडियो लोगों के मन में ये सवाल भी खड़ा करता है कि आखिर अनुज की हालत ऐसे क्यों हुई।
