Pati Patni Aur Panga Radhe Maa Gives Epic Reply To Munawar Faruqui: टीवी के धमाकेदार शो 'पति-पत्नी और पंगा' में में जल्द ही मनोरंजन का ढेर सारा तड़का लगने वाला है। 'पति-पत्नी और पंगा' में अविका गोर और मिलिंद चंदवानी शादी के बंधन में बंधते नजर आएंगे। उनकी शादी से पहले शो में धमाका होता नजर आएगा। यहां तक कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी को आशीर्वाद देने के लिए राधे मां की भी एंट्री होगी। उनसे जुड़ा 'पति-पत्नी और पंगा' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। प्रोमो वीडियो में मुनव्वर फारूकी, राधे मां से ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के सिलसिले में बात करते नजर आए।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'पति पत्नी और पंगा' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि राधे मां का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत होता है। तभी मुनव्वर फारूकी राधे मां से पूछते हैं, "आपको क्या लगता है कि ये ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) फिर से एक होंगे?" इसपर राधे मां ने कहा, "ये चीज तो ईशा पर निर्भर करती है।" उनकी बातें सुन ईशा मालवीय जहां शर्मिंदगी में हंस पड़ीं तो वहीं शो के बाकी लोग ठहाके लगाने लगे। इसी के साथ ही राधे मां ने ईशा मालवीय से सवाल किया, "तुम क्या चाहती हो?" 'पति पत्नी और पंगा' में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राधे मां के सवाल पर ईशा मालवीय क्या जवाब देती हैं।
ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार का हुआ पैचअप?
बता दें कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की बढ़ती दोस्ती पर उनसे पूछा गया था कि क्या वे दोबारा साथ आ चुके हैं। इसपर अभिषेक कुमार ने कहा था कि हदें पार नहीं करनी है, वरना गड़बड़ हो जाएगी। अभिषेक कुमार ने ये भी बताया था कि वह और ईशा मालवीय सिर्फ काम के सिलसिले में मिलते हैं।
