टीवी मसाला

Pati Brahmachari Update: खतरे में पड़ी सूरज की नौकरी, आकाश के तानी ईशा पर बंदूक

Pati Brahmachari Update: सीरियल 'पति ब्रह्मचारी' की कहानी दिन पर दिन जबरदस्त होती जा रही है। जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में ईशा आकाश के चंगुल में फंस जाएगी तो दूसरी तरफ सूरज की नौकरी खतरे में है।

Image

Pati Brahmachari Update: खतरे में पड़ी सूरज की नौकरी/फोटो क्रेडिट-दंगल टीवी

Pati Brahmachari Update: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'पति ब्रह्मचारी' (Pati Brahmachari)में इन दिनों हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सूरज और ईशा की प्रेम कहानी में आकाश ने आग लगा दी है। वहीं सरला के आगे ताऊजी का सच सामने आ गया है। आखिर ईशा और सूरज इस मुसीबत से कैसे निपटेंगे देखना काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जैसा की सभी को मालूम है आकाश द्वारा जबरदस्ती करने पर ईशा ने सूरज पर हैरासमेंट का इल्जाम लगाया था। वहीं ताऊजी सरला को अपने बेटे आकाश संग मिलकर मारने वाले होते हैं कि तभी ईशा बचा लेती है। सिर्फ यही नहीं ईशा ताऊजी का सच सरला के आगे लाती है। ताऊजी ने सरला का इस्तेमाल किया उसके सारे गहने रख लिए और बदले में उसे मारने वाले थे। (ये भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: लीड एक्ट्रेस बनेंगी भाविका शर्मा, ऋषिता कोठारी को रिप्लेस कर बटोरेंगी TRP!)

    ताऊजी का सच आया सामने

    सीरियल 'पति ब्रह्मचारी' में आगे ताऊजी का असली चेहरा देख सरला उसे झन्नाटेदार थप्पड़ बजा देती है। वहीं ईशा को बुरा लग रहा है कि उसकी एक गलती की वजह से सूरज के आईएएस पोस्ट पर ग्रहण लग गया है। दरअसल अब सूरज का डिमोशन और तबादला हो गया है। जल्द ही सूरज शहर छोड़कर अब जाने वाला है। सिर्फ यही नहीं सूरज से उसका सरकार घर भी छिन लिया जाएगा जिसके चलते अब पूरा परिवार टेंशन में आ गया है। वहीं सूरज को अभी तक ईशा और आकाश की असलियत नहीं पता। सूरज को लगता है कि ईशा ने ये सब जानबूझकर किया है। (ये भी पढ़ें: 2 शादियां कर पछताए यूट्यूबर Armaan Malik, पहली पत्नी Payal को तलाक देकर विवाद करेंगे खत्म? बताई सच्चाई)
    Pati Brahmchari Update

    फोटो क्रेडिट-दंगल टीवी

    Pati Brahmachari में आया ट्विस्ट

    कहानी में आएगा एक बड़ा ट्विस्ट। सीरियल 'पति ब्रह्मचारी' में आकाश ईशा पर बंदूक तान देगा ये कहते हुए कि अब वो इस घर में कैदी बन रहेगी। सिर्फ यही नहीं आकाश ईशा को बताता है कि जल्द ही सूरज शहर छोड़कर जाने वाला है। हालांकि ईशा बहादुरी दिखाते हुए आकाश से बंदूक छिन लेगी और उसे एक कमरे में बंद कर देती है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या ईशा आकाश का भांडा फोड़ सूरज का ट्रांसफर रुकवा पाएगी या नहीं।
    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article