This TV Handsome Hunk Ready To Make Entry In Parineetii: एकता कपूर का धमाकेदार शो 'परिणीति' दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। 'परिणीति' में इन दिनों ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। आंचल साहू, तनवी डोगरा और अंकुर वर्मा स्टारर 'परिणीति' में जल्द ही लीप आने वाला है, जो इसकी कहानी को नया रुख दे सकता है। लेकिन लीप के साथ-साथ शो में एक हैंडसम हंक की एंट्री भी होने वाली है, जो शो की कहानी में अहम रोल अदा करने वाला है। एकता कपूर के 'परिणीति' (Parineetii) में नई एंट्री से कहानी का रुख तो बदलेगा ही, साथ ही इसकी टीआरपी को भी नई उड़ान मिल सकती है।
'परिणीति' (Parineetii) में एंट्री करने वाले वो टीवी एक्टर कोई और नहीं बल्कि सुदीप साहिर (Ssudeep Sahir) हैं। शो से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हम प्लॉट में और ड्रामा और उत्साह लाना चाहते हैं तो हमने शो में नए कैरेक्टर का परिचय कराने का फैसला किया है, जो समझदार होगा। सुदीप का किरदार परी से टकराएगा और उनकी एंट्री शो की मौजूदा कास्ट के स्तर को भी बढ़ा सकती है।" बता दें कि सुदीप ने अभी तक सभी सीरियल्स में 'गुड बॉय' का ही किरदार अदा किया है। लेकिन इस शो में वह ग्रे कैरेक्टर निभाते नजर आएंगे।
सुदीप साहिर (Ssudeep Sahir) ने भी 'परिणीति' (Parineetii) को लेकर मीडिया संग बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैंने पिछले सभी शो में अच्छे इंसान का किरदार अदा किया है। लेकिन अब मैं अपने आपको नए और ग्रे कैरेक्टर के साथ चैलेंज देना पसंद करूंगा। नेगेटिव और ग्रे रोल में ज्यादा गहराई होती है और इसकी परत दर परत को जांचना मजेदार होता है। मुझे लगता है कि ये चीजें एक्टर को ज्यादा स्कोप देते हैं।"
