Paras Kalnawat Tiff with Muskan Bamne: पारस कलनावत (Paras Kalnawat) टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। पारस को घर -घर में अनुपमा में समर के रोल से पहचान मिली थी। एक्टर ने कुछ समय पहले अनुपमा (Anupama) को अलविदा कह दिया था। एक्टर ने अनुपमा को छोड़कर झलक दिखला जा 10 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। इस वजह से पारस और अनुपमा के मेकर्स के बीच अनबन हो गई थी। पारस झलक दिखला जा 10 से कुछ समय बाद एलिमिनेट हो गए थे। एक्टर इन दिनों कुंडली भाग्य शो में नजक आ रहे हैं। शो में पारस लीड एक्टर का किरदार निभा रहे हैं।
पारस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अनुपमा के सेट का माहौल इतना खराब है कि अगर आर्टिस्ट को अच्छा मौका मिले तो 80 प्रतिशत लोग वहां से चल जाएंगे। पारस के इस बयान पर उनकी दोस्त मुस्कान बामने (Muskan Bamne) ने रिएक्ट किया था। मुस्कान ने कहा था कि सेट का माहौल अच्छा है। पारस ने अपनी वजह से शो को छोड़ा था। सेट के माहौल की वजह से नहीं है।
पारस ने मुस्कान बामने को किया अनफॉलो
एक्ट्रेस का ये बयान सुर्खियों में छाया हुआ था। एक्ट्रेस ने अब अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है।
पारस उसका अच्छा दोस्त है और इसकी वजह से उनकी फ्रेंडशिप पर असर पड़ रहा है। दरअसल पारस ने मुस्कान को अनफॉलो कर दिया है और दोनों की दोस्ती में दरार आ गई हैं। पारस अनुपमा की पूरी स्टार कास्ट से अलग हो गया है। इससे पहले पारस निधि शाह और आशीष महरोत्रा से अपसेट हो गए थे।
