Anupama 9 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि गुरु मां अनुपमा को अमेरिका वाली डांस अकेडमी की उत्तराधिकारी बनाती है। इस बात को सुन जहां एक तरफ सभी घरवाले खुश होते हैं। वहीं दूसरी तरफ नकुल इस बात से आग बबूला हो जाता है और अनुपमा से चिढ़ने लग जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल की कहानी में क्या धमाका होने जा रहा है।
अनुज होगा गुरु मां पर शक
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा से पूछता है की गुरु मां ने मुझे मिलकर ऐसा क्यों कहा की तुम हो अनुज। इस बात का जवाब देते हुए अनुपमा कहती है की शायद जो हमारे बीच में चल रहा है क्या पता उन्हें मालूम हो। या फिर आप उनसे कभी मिले हो। इसी दौरान अनुज अनुपमा से कहता कि मई तुम्हे अमेरिका जाने के बाद बहुत ज्यादा मिस करूंगा।
नकुल होगा गुरु मां-अनुपमा से नाराज
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि नकुल गुरु मां से पूछता है कि आपने सारी जिम्मेदारी अनुपमा को दे दी मेरे बारें में आपने एक बार भी नहीं सोचा। इसी बात का जवाब देते हुए कहती है की अनुपमा में वो सारे गुण है जो एक उत्तराधिकारी में होनी चाहिए। मैंने तुम्हारे बारे में बहुत सोचा पर मेरे दिमाग में हमेशा अनुपमा ही आती थी। इन बातों को सुन नकुल अंदर ही अंदर गुस्सा होने लग जाता है।
कुमार सानू लगाएंगे शादी में मसालेदार तड़का
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की कुमार सानू डिंपी और समर की शादी में अपनी आवाज से जादू बिखेर देंगे। तभी कुमार सानू अपनी आवाज में गाना 'दिल है के मानता नहीं' गाने लग जाते हैं। जिसे सुन अनुपमा और अनुज अपनी मीठी यादों में डूब जाते हैं। अनुपमा और अनुज एक साथ देख माया जल भून जाती है।
