इन 7 सुपरहिट सीरियल्स के दम पर TV की क्वीन बनीं Ekta Kapoor, TRP में सबको किए चारों खाने चित

Ekta Kapoor Top 7 Hit Shows: टीवी इंडस्ट्री में एकता कपूर ने कई शोज दिए हैं, लेकिन उनके सात ऐसे शोज हैं जिन्होंने इंडस्ट्री की पहचान को बदला है। टीवी जगत में इन 7 शोज ने टीआरपी के रिकॉर्ड को तोड़ा है। आइए आपको इनके नाम बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 7 2026, 16:09 IST
एकता कपूर के 7 हिट शोजImage Credit : Instagram01 / 08

एकता कपूर के 7 हिट शोज

Ekta Kapoor Top 7 Shows: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने इंडस्ट्री को कई हिट शोज दिए हैं। एकता के शोज टीआरपी में राज करते हैं। कई बार ऐसा हुआ है, जब टीआरपी की लिस्ट में अधिकतर एकता कपूर के शोज ने टॉप 5 में जगह बनाई है। उन्होंने छोटी उम्र में ही वो कमाल कर दिखाया, जो सालों से इंडस्ट्री में बैठे बड़े बडे़ प्रोड्यूसर नहीं कर पाए हैं एकता 51साल की हो गई है और उन्होंने अपने लंबे टीवी करियर में कई हिट शोज दिए हैं, जिससे टीवी की पहचान बदली है। आज हम आपको एकता के हिट टीवी शोज के नाम बताते हैं।

नागिन Image Credit : Instagram02 / 08

नागिन

एकता कपूर ने टीवी जगत में नागिन शो की शुरुआत की और तहलका मचा दिया। इन दिनों इस शो का सातवां सीजन आ रहा है, लेकिन नागिन के पहले सीजन ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौनी रॉय और ऋत्विक धनजानी स्टारर ये शो वीकेंड पर टेलीकास्ट होता है और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

हम पांचImage Credit : Instagram03 / 08

हम पांच

हम पांच एकता कपूर का पहला सीरियल है, जिसके जरिए उन्हें बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखा था। 17 साल की एकता कपूर ने इस शो को शुरू किया और तहलका मचा दिया। हम पांच को फैंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था

बड़े अच्छे लगते हैंImage Credit : Instagram04 / 08

बड़े अच्छे लगते हैं

एकता कपूर का ये शो भी हिट रहा था। साक्षी तंवर और राम कपूर की जोड़ी ने फैंस को खुश कर दिया था। सीरियल में कई बार ऐसे सीन्स भी आए, जिस वजह से एकता कपूर ट्रोल हुईं, लेकिन फैंस का प्यार शो के लिए कभी कम नहीं हुआ।

पवित्र रिश्ताImage Credit : Instagram05 / 08

पवित्र रिश्ता

एकता कपूर का सीरियल पवित्र रिश्ता इंडस्ट्री के आइकॉनिक शोज में से एक बन गया है। मानव और अर्चना की जोड़ी को फैंस आज भी मिस करते हैं। इस शो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे नजर आए थे। शो टीआरपी में राज करता था।

कहानी घर घर कीImage Credit : Instagram06 / 08

कहानी घर घर की

एकता कपूर के सीरियल कहानी घर-घर की में काफी सारा ड्रामा देखने के लिए मिला। ये शो हर महिला का पसंदीदा टीवी सीरियल बन गया था। तभी तो उस जमाने में रात 10 बजे लोगों के घर में सिर्फ कहानी घर घर की टीवी पर चलता था।

कसौटी जिंदगी कीImage Credit : Instagram07 / 08

कसौटी जिंदगी की

एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की भी कोई नहीं भूला है। इस शो की कहानी से लेकर किरदार ने फैंस का दिल जीत लिया था। अनुराग और प्रेरणा के साथ साथ सीरियल की जान कोमोलिका भी बन गई थी। कोमोलिका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को फैंस आज भी पसंद करते हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थीImage Credit : Instagram08 / 08

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

साल 2000 में सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी लोगों की जान बन गया था। एकता कपूर के इस शो में तुलसी विरानी की कहानी दिखाई गई, जो अपने परिवार के लिए जीती थी। इस शो का दूसरा सीजन इन दिनों टेलीकास्ट हो रहा है और टीआरपी में छाया हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!