टीवी मसाला

Shefali Jariwala संग पोस्ट शेयर करने पर ट्रोल हुए पराग त्यागी, अब करारा जवाब देकर बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

Parag Tyagi Epic Reply To Trolls: टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला को याद करते हुए पराग त्यागी ने पोस्ट शेयर किया था। लेकिन लोगों ने इस बात के लिए पराग त्यागी को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिसपर अब पराग ने भी करारा जवाब दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट - पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Parag Tyagi Epic Reply To Trolls: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का बीते 27 जून को निधन हो गया। शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके आकस्मिक निधन ने परिवार और फैंस ही नहीं बल्कि पूरी टीवी व बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी सदमे में डाल दिया था। आज भी लोग शेफाली जरीवाला के निधन से नहीं उबर पाए हैं। वहीं उनके पति पराग त्यागी पल-पल उन्हें याद करते नजर आते हैं। पराग त्यागी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शेफाली उनका हाथ थामे नजर आई थीं। इस पोस्ट को पराग त्यागी ने कैप्शन दिया था, "एक साथ हमेशा के लिए।" लेकिन इस पोस्ट के लिए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पराग त्यागी (Parag Tyagi) को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालांकि उन हेटर्स को जवाब देने से पराग त्यागी भी नहीं चूके।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने अपनी इसी पोस्ट में लंबा-चौड़ा कमेंट किया, जिसमें उन्होंने हेटर्स को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पराग त्यागी ने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "जो लोग ये कहकर ध्यान खींचना चाह रहे हैं कि मुझे इतनी जल्दी पोस्ट नहीं करना चाहिए। भाई सब लोग आपकी तरह नहीं होते। परी को सोशल मीडिया पर रहना पसंद था और वो उस प्यार को एंजॉय करती थी जो उसे मिलता था। खैर मैं कभी भी सोशल मीडिया पर्सन नहीं रहा हूं और अब वो मेरे दिल में तो मैं इस बात का खास ख्याल रखूंगा कि उसे हर किसी का प्यार मिले। वो यहां न होते हुए भी सोशल मीडिया पर रहेगी। ये सोशल मीडिया एकाउंट पूरी तरह से उसी के लिए समर्पित है और मैं उसकी हर याद को संजोकर रखना चाहता हूं उन्हें उसके फैंस के साथ साझा करूंगा जो उसे देखने के लायक हैं।"

पराग त्यागी (Parag Tyagi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में आगे लिखा, "मुझे परवाह नहीं कि आप नकारात्मक लोग क्या सोचते हो। मुझे आप लोगों की परवाह नहीं, लेकिन उन लोगों का ख्याल जरूर है जो शेफाली से प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। मैं आप लोगों के साथ उसकी यादें बांटुंगा।" बता दें कि शेफाली जरीवाला के निधन से पराग त्यागी बिल्कुल टूट गए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article