शेफाली जरीवाला संग बिताए मस्ती भरे पलों को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

Parag Tyagi Shared Video: दिवगंत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग ने वीडियो शेयर किया है जिसमें पत्नी संग बिताए मीठे पलों को याद कर रहे हैं। पराग त्यागी की इस वीडियो को देख फैंस इमोशनल हो गए हैं और एक्टर को अपना पूरा सपोर्ट दिखा रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Parag Tyagi Shared Video: टीवी एक्टर पराग त्यागी इन दिनों एक ऐसे दर्द से गुजर रहे हैं जो किसी की जिंदगी में शायद ही मिले। 27 जून को पराग ने अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला को खो दिया था। कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। शेफाली की अचानक हुए निधन से पूरी दुनिया में मातम पसर गया था। अब हाल ही में पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला संग एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शेफाली और पराग ने एक साथ बिताए हसीन लम्हों को फैंस का दीदार कराया। इस रिपोर्ट में देखें पराग त्यागी द्वारा पोस्ट किया वीडियो।

para tyagi shefali jariwala

Image Source: Parag Tyagi Instagram

टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) मस्ती करती हुई नजर आईं। पहली तस्वीर में पराग व्हाइट पाउडर से भीगे हुए हैं जिसे देख शेफाली काफी खुश नजर आईं। शेफाली और पराग की स्विमिंग पुल वाली मस्ती भी देखने को मिली। इस वीडियो को शेयर करते हुए पराग लिखते हैं 'मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना आप जहां भी हो।' पराग शेफाली को प्यार से गुंडी और परी कहकर बुलाते थे। दोनों के बीच बान्डिंग से देख कि भी आंखें भर आईं।

End of Feed