टीवी मसाला

लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद भी नहीं खत्म हुई दीपिका कक्कड़ की मुसीबत, कहा 'वो दर्द अब तक...'

Dipika Kakar Mammography: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही है। लिवर कैंसर की हुई सर्जरी के बाद भी एक्ट्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में दीपिका ने मैमोग्राफी कराई लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Dipika Kakar Instragram

Dipika Kakar Mammography: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुखियों में बनी हुई है। कुछ महीने पहले दीपिका के लिवर कैंसर बीमारी की सर्जरी हुई थी। सर्जरी में दीपिका के लिवर से ट्यूमर निकाला गया। दीपिका की सर्जरी भले ही सफल रही लेकिन अब भी उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस की इस मुश्किल घड़ी में साथ पति शोएब (Shoaib Ibrahim) इब्राहीम खड़े रहे। अब हाल ही में शोएब ने वलॉग शेयर कर खुलासा किया कि सर्जरी के बाद दीपिका का मैमोग्राफी करानी पड़ी लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस वीडियो में।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपने वलॉग में बताती हैं 'जब मैं शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ कर रही थी तो मेरे दायाँ हाथ के शोल्ड में दर्द था। टेस्ट कर के पता चल कि मेरे लेफ्ट ब्रेस्ट में लिम्फ़ नोड्स थे। जब दूसरा टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट्स में आया कि मसल इंजरी है। मेरी सर्जरी को हुए 1.5 महीने हो गए हैं और वो दर्द अब वापिस नहीं आया है। ऐसे में मेरे डॉक्टर्स ने सलाह देते हुए कहा कि मैमोग्राफी को हर तीन महीने में कराएंगे। दुर्घटना से सावधानी भली को देखते हुए हम टेस्ट कराना सही समझा। खैर जो भी हो दीपिका जल्द से जल्द ठीक हो जाए सभी की यही दुआ है।

दीपिका कक्कड़ ने ये भी खुलासा किया था कि वो दर्द के कारण अपने बेटे रुहान इब्राहीम को गोदी नहीं उठा पाती। दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो बेटे के जन्म से पहले ही एक्ट्रेस ने टीवी दुनिया से दूरी बना ली थी। हर कोई चाहता है कि दीपिका जल्द ही स्क्रीन पर वापिस आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article