Pandya Store एक्टर Akshay Kharodia ने किया तलाक का ऐलान, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

Akshay Kharodia Announced Divorced: सीरियल पंड्या स्टोर फेम अक्षय खरोदिया ने अपनी पत्नी दिव्या पुनेथा से तलाक की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर ने अपने तलाक की बुरी खबर फैंस को दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्टर का पोस्ट।

Akshay Kharodia Announced Divorced: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर अक्षय खरोदिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पंड्या स्टोर से एक्टर ने घर-घर पहचान बनाई जो आज भी काफी कायम है। हाल ही में एक्टर ने फैंस को एक दुखभरी खबर दी जिसे सुन सभी शॉक है। अक्षय खरोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पत्नी दिव्या पुनेथा संग तलाक की घोषणा की है। इस खबर से सभी काफी शॉक हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्टर का पोस्ट और तलाक पर उनका क्या कहना है।

Pandya Store Akshay Kharodia Announced Divorced

टीवी एक्टर अक्षय खरोदिया (Akshay Kharodia) और पत्नी दिव्या पुनेथा ने शादी के 3 साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 19 जून साल 2021 में दोनों ने धूम-धाम से सात फेरे लिए थे लेकिन अब इस कपल का तलाक होने जा रहा है। पंड्या स्टोर (Pandya Store) सीरियल एक्टर ने इस बड़े फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अक्षय ने बेहद ही लंबा चौड़ा कैपशन लिख अपनी और पत्नी दिव्या संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। एक्टर ने पोस्ट में लिखा की यह फैसला लेना उनके और दिव्या के लिए काफी मुश्किल था। हम दोनों ने जो भी यादें बनाई है वो मेरी जिंदगी में हमेशा अनमोल रहेंगी।

End of Feed