Bigg Boss फेम Palak Purswani ने की दूसरी बार सगाई, अविनाश संग टूटी मंगनी के बाद जल्द बनेंगी दुल्हनिया

Palak Purswani Engaged: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पलक पुरसवानी ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग सगाई कर ली है। बेहद ही फिल्मी अंदाज से रोहन ने पलक को शादी के लिए प्रपोज किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पलक और रोहन के प्रपोजल का रोमांटिक वीडियो।

Palak Purswani Engaged: टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस पलक पुरसवानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पलक रुबिना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdeva) की मंगेतर रह चुकी हैं। इसी के साथ वो सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दी थीं। अब कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की। रोहन खन्ना नामक शख्स ने पलक को शादी के प्रपोज किया। वीडियो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है जिसकि झलक देखिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 2 Palak Purswani Engaged

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) फेम पलक पुरसवानी (Palak Purswani) को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना ने प्रपोज किया। रोहन ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में बर्फीली पहाड़ियों के बीच पलक को शादी के लिए प्रपोज किया। वीडियो में पलक को रोहन द्वारा सप्राइज़ मिलता है जहां एक टेबल सजी हुई है और पीछे बड़े-बड़े बर्फ के पहाड़ है। अपने खास मौके पर पलक ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। रोहन घुटनों पर बैठकर पलक को प्रपोज करते हैं और बेहद ही सुंदर डायमंड रिंग पहनाकर एक्ट्रेस को अपना बना लिया। मंगेतर द्वारा मिले इस सप्राइज़ को देख पलक काफी खुश होती हैं।

End of Feed