Bharti Singh Gets Body Shamed By Paparazzi: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। भारती सिंह ने 'लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह एक कॉमेडियन के साथ-साथ अच्छी होस्ट भी हैं। भारती सिंह इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं, जहां रहते हुए वह दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस का दिमाग घूम गया। इस वीडियो में पैपराजी भारती सिंह (Bharti Singh) पर मजाक-मजाक में भद्दा कमेंट करते नजर आए, जो कि उनके फैंस को जरा भी अच्छा नहीं लगा। यहां तक कि खुद भारती सिंह के चेहरे से भी मुस्कुराहट गायब हो गई थी।
भारती सिंह (Bharti Singh) का ये वीडियो 'लाफ्टर शेफ 2' से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन्होंने अपकमिंग एपिसोड के लिए 'हम आपके हैं कौन' की माधुरी दीक्षित का लुक अपनाया हुआ था। भारती सिंह जैसे ही वैनिटी वैन से निकलकर पैपराजियों के सामने आईं, सबने उनकी फोटोज क्लिक करनी शुरू कर दी। तभी एक पैपराजी ने भारती सिंह पर कमेंट किया, "उबली हुई माधुरी जी।" पैपराजी का ये कमेंट सुनकर भारती सिंह ने भी करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "और ये देखिये, उबले हुए नहीं फ्राई किये हुए...। लेकिन मैं बोल नहीं सकती।"
भारती सिंह के सपोर्ट में उतरे फैंस
भारती सिंह (Bharti Singh) का वीडियो देख फैंस ने पैपराजियों को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "ये अच्छा कमेंट बिल्कुल नहीं है। वो हंस रही हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें बुरा नहीं लग रहा है। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। वो जिस मुकाम पर है, तुम जैसे 36 घूमते हो उसको अपनी खबर में लेने के लिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये मजाकिया बिल्कुल नहीं था। ये पैपराजी कितने अजीब हैं। इन पैपराजियों को शर्म आनी चाहिए और वरिंदर चावला ये क्या कैप्शन है। कुछ तो सम्मान करो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या बकवास कमेंट किया है, बदतमीज आदमी।"
