Nitin Chauhaan Died: छोटे परदे के मशहूर अभिनेता नितिन चौहान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर ने आज सुबह 35 की उम्र में अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के अचानक निधन होने से टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार, दोस्त और परिवार सदमे में हैं। फैंस अब तक इस मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि क्या सच में एक्टर का देहांत हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर नितिन की मौत का कारण क्या रहा।
क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुके नितिन चौहान (Nitin Chauhaan) ने आज अचानक से दुनिया को अलविदा कह दिया। यह सुनते ही फैंस, दोस्त और परिवार सदमे में डूब गए हैं। यूपी के अलीगढ़ से रहने वाले एक्टर ने फेमस रियलिटी शो सप्लीटसविला सीजन 5 का खिताब अपने नाम किया था। इस खबर की जानकारी टीवी एक्ट्रेस और नितिन की दोस्त विभूति ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर फैंस को बताई। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि रेस्ट इन पीस माय डीयर, सुनकर बहुत हैरानी और दुख हुआ।
खबरों की मानें तो नितिन ने अपने घर में सूइसाइड किया है लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। एक्टर साल 2022 में टीवी शो तेरा यार हूं मैं भी नजर आए थे। इंटरनेट पर नितिन के फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। बात दें अब तक नितिन के परिवार वालों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
