नहीं हुआ है Niti Taylor का पति परीक्षित बावा संग तलाक, एक्ट्रेस ने इस बड़ी वजह से हटाया सरनेम

Niti Taylor-Parikshit Bawa Divorce rumors: खबर आई थी शादी के 4 साल बाद टीवी अभिनेत्री नीति टेलर का उनके पति परीक्षित बावा संग तलाक होने वाला है। हालांकि कैसी ये यारियां फेम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक रिपोर्टों सामने आई है जिसमें बताया गया ही कि अभिनेत्री ने किस वजह से पति का सरनेम हटाया है।

Niti Taylor-Parikshit Bawa Divorce rumors: नीति टेलर टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं। हाल ही में, वह अपने पति परीक्षित बावा के साथ तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से अपने पति का सरनेम हटा दिया, उन्हें अनफॉलो कर दिया और परीक्षित के साथ कुछ तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। इससे उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई और आखिरकार, तलाक की अटकलें सामने आईं। हालांकि कैसी ये यारियां फेम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक रिपोर्टों सामने आई है जिसमें बताया गया ही कि अभिनेत्री ने किस वजह से पति का सरनेम हटाया है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

Niti Taylor-Parikshit Bawa Divorce rumors

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, नीति टेलर ने ज्योतिषीय कारणों से अपने पति का सरनेम हटा दिया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि अभिनेत्री और उनके पति परीक्षित के बीच कोई वैवाहिक समस्या नहीं है। नीति द्वारा अपने पति को अनफॉलो करने के दावे भी झूठे निकले हैं। उन्होंने उन्हें अनफॉलो नहीं किया है, और पति संग किसी भी तस्वीर को डिलीट भी नहीं किया है।

End of Feed