टीवी मसाला

Ankita Lokhande को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, तस्वीरें साझा कर कहा "उसने शादी का सही मतलब सिखाया...."

Ankita Lokhande remember Sushant Singh Rajput: सीरियल पवित्र रिश्ता के 15 साल पूरे होने पर अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए पोस्ट साझा किया। अंकिता ने उन दिनों की यादों को ताजा किया जब लोगों ने मानव और अर्चना को बेहद प्यार दिया था। आइए टाइम्स नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ankita Lokhande remember Sushant Singh Rajput

Ankita Lokhande remember Sushant Singh Rajput: टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को पवित्र रिश्ता से एक्टिंग में डेब्यू किए 15 साल हो गए हैं। सीरीयल पवित्र रिश्ता से ही अभिनेत्री ने घर-घर में नाम कमा लिया था। अब शनिवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा और इन 15 सालों में मिले प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। अपने पहले पोस्ट के बाद अंकिता ने एक ओर पोस्ट साझा किया जो पूरे तरीके से सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित था। अंकिता लोखंडे ने पोस्ट साझा कर पुराने दिनों को याद किया जब लोगों ने मानव और अर्चना को बेहद प्यार दिया था। आइए टाइम्स नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है, जिसमें लिखा, "यह सिर्फ़ अर्चना के 15 साल नहीं हैं, यह अर्चना और मानव के भी 15 साल हैं, एक ऐसा जोड़ा जिसने प्यार, शादी, समझ और साथ को मूर्त रूप दिया। वे परफेक्ट हैं। वे वही हैं जिन्हें हम "गोल" कहते हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि परफेक्ट शादी का क्या मतलब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि अर्चना और मानव जितना वास्तविक, प्यारा और प्रतिष्ठित कोई ऑन-स्क्रीन कपल नहीं है, और इसका अधिकांश श्रेय दर्शकों को जाता है जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया। और निश्चित रूप से, एकता मैम के हम पर भरोसे के कारण वह जादू पैदा कर सके। मानव ने अर्चना को पूरा किया है। जब भी अर्चना का जिक्र होगा, उन्हें भी याद किया जाएगा, क्योंकि उनका पवित्र रिश्ता उतना ही पवित्र था जितना कि आप सभी के साथ मेरा पवित्र रिश्ता!

बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत पवित्र रिश्ता के सेट पर ही एक दूसरे ए करीब आए थे।, लेकिन सुशांत के बॉलीवुड स्टार बनने के बाद वे अलग हो गए। दुभाग्यवश सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में हमारे साथ नहीं है। 14 जून, 2020 को उनकी मौत हो गई थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article