टीवी मसाला

पवित्र रिश्ता के 15 साल पूरे होने पर Ankita Lokhande हुईं इमोशनल, फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद

Ankita Lokhande Share emotional note: पवित्र रिश्ता सीरीयल के 15 साल पूरे होने पर टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। 15 साल का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और सभी को धन्यवाद कहा। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ankita Lokhande Share emotional note

Ankita Lokhande Share emotional note: टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने अभिनय की शुरुआत थी। सीरियल में अर्चना की भूमिका की बदौलत अभिनेत्री हर घर में एक जाना-पहचाना नाम बन गई, जिसने अंकिता को फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय हस्ती बना दिया। आज 15 साल बाद भी, शो का और अर्चना की भूमिका का जश्न मनाया जाता है और उसे पसंद किया जाता है। अब आज पवित्र रिश्ता स्टार अंकिता लोखंडे ने 15 साल पूरे कर लिए है।अभिनेत्री ने इस मील के पत्थर का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और पुराने पलों को याद करते हुए प्यार सा नोट साझा किया। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पवित्र रिश्ता के 15 साल पूरे होने पर अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ एक पोस्ट साझा किया। जिसमें लिखा था ""15 साल पहले, मैंने पवित्र रिश्ता में अर्चना के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। मुझे नहीं पता था कि सालों बाद भी मुझे अपने किरदार के लिए इतना प्यार मिलता रहेगा, जो मेरी पहचान भी बन गया है। मुझे कभी-कभी लगता है कि अर्चना बनना मेरी किस्मत में था। उसने मुझे जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपने करियर की शुरुआत में ही मुझे एक बेहतरीन किरदार देने के लिए एकता कपूर मैं कि हमेशा ऋणी रहूँगा। नीचे दिए गए पोस्ट पर नजर डालिए।

अंकिता ने लास्ट में लिखा "मैं टेलीविजन इंडस्ट्री को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी। फैनडम और स्टारडम से मेरा पहला सामना एक टेलीविजन शो की वजह से हुआ, और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article