Nikhil Khurana की मां का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर बोले- मैं हमेशा आपको याद करूंगा...

Nikhil Khurana Mother Died: निखिल खुराना की मां का निधन हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर साझा की। उनके पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Nikhil Khurana Mother Died: टेलीविजन और फिल्म एक्टर निखिल खुराना (Nikhil Khurana) के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता की मां का निधन हो गया है। निखिल ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी। मां के निधन से अभिनेता गहरे सदमे में हैं। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ranveer Singh, Ranbir Kapoor और Sidharth Malhotra को नहीं जानते Annu Kapoor)

Nikhil Khurana mother died

मां के निधन से भावुक हुए निखिल (pic credit-instagram)

मां के निधन से भावुक हुए निखिल

अब जब निखिल अपने करियर में लगातार काम कर रहे हैं और नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं, ऐसे समय में मां को खोना उनके लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उनके पोस्ट के बाद फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं और उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। निखिल खुराना टीवी और फिल्मों की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें खास तौर पर टीवी शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ में पंचम के किरदार के लिए पहचान मिली। इसके अलावा निखिल खुराना कई दूसरे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ‘नूर’, ‘साना’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘मर्डर मुबारक’ जैसी फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में काम किया है। फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में उन्होंने वॉर्डन रैक्स यानी राकेश सलदाना का किरदार निभाया था।

End of Feed