कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंची Neha Kakkar के सपोर्ट में उतरे भाई Tony, बताई लेट होने की वजह

Tony Kakkar Cryptic Post Amid Neha Kakkar Trolling: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को ट्रोल किया जा रहा है क्यूंकी वो एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान तीन घंटे लेट पहुंची और जनता के आगे रोने लगीं। अब इस ट्रोलिंग के बीच नेहा के छोटे भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Tony Kakkar Cryptic Post Amid Neha Kakkar Trolling: अपनी सुरीली आवाज से सभी को मदहोश करती आईं नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन नेहा के धमाकेदार गाने पूरी दुनिया में जमकर बज रहे होते हैं। इस समय नेहा कक्कड़ की फैन फालोइंग भी सातवें आसमान पर उड़ रही है। इस बीच नेहा को काफी ट्रोल किया जा रहा है क्यूंकी वो अपने मेलबर्न वाले लाइव कॉन्सर्ट में करीब 3 घंटे लेट पहुंची। कॉन्सर्ट से सामने आए वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ स्टेज पर रोती हुई नजर आई लेकिन वहां मौजूद जनता ने 'वापिस जाओ' के नारे लगाए। अब इस ट्रोलिंग के बीक नेहा कक्कड़ के छोटे भाई टोनी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Tony Kakkar Cryptic Post Amid Neha Kakkar Trolling

सिंगर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) लिखते हैं 'मान लीजिए कि मैं आपको किसी फंक्शन के लिए अपने शहर में इन्वाइट करता हूं। सभी व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं चाहे वो आपका होटल, कार, एयरपोर्ट पिकअप और टिकट बुक सब। अब, इमैगजिन करें कि आप पहुंचते हैं और पता चलता है कि कुछ भी बुक नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं, कोई होटल ठिकाना नहीं और कोई टिकट नहीं। उस समय आप किसे कसूरवार मानोगे?'

End of Feed