सलमान खान के बाद अब Neha Kakkar को मिली जान से मारने की धमकी, कहा 'पति को पर्दे में रखो'...

Neha Kakkar-Rohanpreet Singh get Death Threats: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी आखिर किसने दी और किस वजह से दी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Neha Kakkar-Rohanpreet Singh get Death Threats: बॉलीवुड की टॉप सिंगर में से एक नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पति रोहनप्रीत सिंह संग कई रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते हैं। जहां एक तरफ कई दोनों कि इस जोड़ी को पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इनका मजाक बनाने से नहीं हटते। अब सलमान खान और मुनव्वर फारुकी के बाद इस कपल को भी एक शख्स से जान से मारने कि धमकी दी है। आखिर ऐसा क्यूं जानिए पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Neha Kakkar-Rohanpreet Singh get Death Threats

निहंग मान सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को धमकी देते हुए कहा कि नेहा अपने पति को पर्दे में रखो, ये अश्लील हरकतें कर आप दोनों ने पंजाब का बेड़ा गर्ग कर दिया है। हम मानते हैं कि आप अच्छे सिंगर और एक्टर हो लेकिन सोच भी अच्छी रखें। हम समाज में किसी तरह कि गंदगी नहीं फैलाने देंगे और यह सब सिखों की छवि खराब कर रहे हैं। आगे निहंग कहते हैं कि सोशल मीडिया मीडिया पर गलत कन्टेन्ट डालने वालों को अभी प्यार से समझा रहे हैं और फिर उनको सबक सिखाएंगे, चाहे इसके लिए मुझे जेल जाना पड़े।

End of Feed