Bigg Boss 18 Rajat Dalal And Vivian Dsena Fight Over Food: सलमान खान का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'बिग बॉस 18' की जब से शुरुआत हुई है, तब से ही लोग एक-दूजे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा घर के ज्यादातर सदस्यों से लड़ते नजर आए। विवियन डीसेना से लेकर अरफीन खान तक, अविनाश मिश्रा की सबसे तू-तू, मैं मैं हुई। वहीं अब 'बिग बॉस 18' का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। वीडियो में जहां विवियन डीसेना घरवालों को चुनौती देते दिखाई दिये तो वहीं रजत दलाल ने भी उनपर हाथ उठाने की धमकी दी।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में राशन और खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। वहीं शो के इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) सबको चुनौती देते हुए कहते हैं, "खाने को मैं सबकुछ खा सकता हूं और मैं इतना भी बता दूं कि मैं गैस भी चला सकता हूं, कोई रोक नहीं पाएगा।" इसपर रजत दलाल (Rajat Dalal) ने जवाब दिया, "आपने कहा था कि गैस चलाकर दिखाऊंगा, कोई रोक सके तो रोक लेना। तो आप चलाकर दिखा देना, हाथ चलाकर मैं दिखा दूंगा। आप अगर शब्द देते हो तो मैं भी आपको एक वक्त का खाना रोककर दिखा दूंगा।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल (Rajat Dalal) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बीच बहस यहीं नहीं रुकी। विवियन डीसेना ने रजत दलाल की बातों के जवाब में कहा, "ठीक है रोककर दिखाना, एक वक्त का भी रोककर दिखाना।" रजत और विवियन डीसेना की लड़ाई के अलावा 'बिग बॉस 18' में दिखाया गया कि बिग बॉस अविनाश को घर के बाहर आने के लिए कहते हैं। उनके एविक्शन पर ईशा सिंह और एलिस कौशिक फूट-फूटकर रोती हैं।
