Neetha Shetty reacts to Aangan Aapno Kaa going off-air: आँगन - आपनो का सीरियल बंद होने की कगार पर पहुँच गया है। बात दें कि यह शो 11 दिसंबर 2023 से सोनी सब पर प्रसारित हुआ था। हालांकि शो को शुरुआत में दर्शकों से काफी प्यार मिला था और इसकी टीआरपी भी अच्छी रही थी। हालांकि अब खबर आ रही है कि शो ऑफ एयर हो गया है। नीता शेट्टी (Neetha Shetty) ने हाल ही में आंगन आपनो का के ऑफ-एयर होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। ईटाइम्स टीवी के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख और भ्रम व्यक्त किया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या गलत हुआ। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
नीता शेट्टी सीरियल आँगन अपनों का में अहम भूमिका निभाती थीं। शो के ऑफ एयर होने पर वह अपनी निराशा छिपा नहीं सकीं। उन्होंने अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि उन्हें आंगन आपनो का का हिस्सा बनना कितना पसंद है और यह उनके लिए दूसरे घर जैसा बन गया है। शो के अचानक ख़त्म होने से वह निराश हो गई हैं। नीता का कहना है कि शो के पूरे कलाकारों और क्रू ने इसको सफल बनाने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी थी।
नीता ने शो के प्रत्येक सदस्य के प्रति अपने लगाव के बारे में भी खुलकर बात की। नीता ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कारण क्या है और मुझे नहीं लगता कि कोई भी वास्तव में बता सकता है कि कारण क्या है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। यह छह महीने से ऑन-एयर हो रहा था और हम पिछले 7-8 महीनों से शूटिंग कर रहे हैं। यह शो मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक है।
