Mahhi Vij casting couch experience: लोकप्रिय अभिनेत्री माही विज को बालिका वधू में नंदिनी और लागी तुझसे लगन में नकुशा के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फैंस अभिनेत्री के किरदार को काफी पसंद किया करते थे। दिल्ली में जन्मी अभिनेत्री मनोरंजन उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए 17 साल की उम्र में मुंबई चली गईं थीं। लेकिन दुर्भाग्यवश माही वीज को एक्ट्रेस बनने की राह में कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माही ने संघर्ष के दिनों को याद किया और दिल्ली से मुंबई आने पर कास्टिंग काउच के एक दुखद अनुभव को साझा किया। आइए टाइम्स नाउ की रिपोर्ट पर एक नजर डालें।
टेली मसाला के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, माही ने एक चौंकाने वाले कास्टिंग काउच अनुभव को याद किया, जब वह दिल्ली से मुंबई आई थीं। अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों के दौरान, उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कोडायरेक्टर होने का दावा किया और वह अपनी बहन के साथ जुहू में उसकी कार में उससे मिलने गईं। उन्होंने आगे कहा "वो हमें एल्बम में फोटो दिखायाऔर फिर रेट कार्ड दिखाया जा रहा था। फिर उसने बोला इधर आपकी फोटो लग जाएगी और आपका रेट कार्ड बन जाएगा। फिर मैंने कहा, नेगेटिव नहीं सोचते हैं तो मैंने कहा हम जो शूट करेंगे, उसका है? उसने कहा नहीं, रेट कार्ड, आप क्रूज़ पे जाओगे, तो मैंने कहा परफॉर्मेंस के लिए, उसने कहा नहीं, आप समझे नहीं।
माही ने आगे कहा कि उन्हें और उनकी बहन को एहसास हुआ कि यहां कुछ गड़बड़ है। उसने बताया कि जब वह कार की पिछली सीट पर बैठी थी और फिर किसी तरह वे दोनों वहां से भाग गए।
