Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो है और इसे लेकर आए दिन खबर आती रहती है। नए सीजन के लिए मेकर्स काफी प्लानिंग कर रहे हैं और कई कंटेस्टेंट्स को शो के लिए अप्रोच भी किया गया है। कई बार देखा गया है कि बिग बॉस खत्म होने के बाद उसके बहुत से कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया जाता है। इस बार भी ऐसे बहुत से कंटेस्टेंट रहे हैं जिन्हें मेकर्स द्वारा शो का ऑफर दिया गया। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा ले चुके अब्दु रोज़िक को भी शो का ऑफर दिया गया था। लेकिन बता दें कि उन्होंने अपनी निजी योजनाओं की वजह से ऑफर को ठुकरा दिया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
खबर थी कि अब्दु रोज़िक को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया गया था, हालाँकि, उन्होंने अपनी शादी के कारण सीजन 14 में भाग लेने से मना कर दिया है। बता दें कि बिग बॉस 16 स्टार 7 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात में अपनी मंगेतर अमीरा से शादी करने वाले हैं। जैसा हम सभी जानते हैं कि खतरों के खिलाड़ी के स्टंट आधारित शो है। इसमें चोट लगना या शरीर पर कोई निशान पड़ना लाजमी है। इन्हीं सब कारणों के चलते भी अब्दु रोज़िक ने शो से पीछे हटने का फैसला लिया है।
अब्दु ने कहा, "हर किसी का अपने बड़े दिन के लिए परफेक्ट दिखने का सपना होता है। मैं चाहता हूं कि हमारी शादी की तस्वीरें परफेक्ट हों, बिना किसी दाग या निशान के जो स्टंट करने से आ सकते हैं। मेरे लिए हमारी शादी एक प्राथमिकता है।"
