Naagin 7: फिनाले एपिसोड में Urvashi Dholakia की होगी धांसू एंट्री? सेट पर एक्ट्रेस ने नागिन-ड्रैगन संग दिए पोज

Naagin 7: शो नागिन 7 के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि नागिन 7 में उर्वशी ढोलकिया की एंट्री हो सकती हैं। आइए आपको फोटोज का सच बताते हैं।

Urvashi Dholakia In Naagin 7: टीवी सीरियल नागिन 7 ( Naagin 7) जल्द ही खत्म होने वाला है। सीरियल में अब नागिन और ड्रैगन की फाइनल जंग होने वाली है और इसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस शो के फिनाले एपिसोड को खास बनाने के लिए एकता कपूर काफी तैयारी कर रहे हैं। अब तक दावा किया जा रहा है कि शो में दिव्या अग्रवाल और तेजस्वी प्रकाश वापसी कर सकती हैं और अब इस लिस्ट में उर्वशी ढोलकिया का नाम भी सामने आ गया है। दावा है कि उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) शो में एंट्री मार सकती हैं लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है। आइए आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट देख छूटे Farrhana Bhatt के पसीने, बोलीं- 'रॉकेट से बांधकर मार्स पर...')

urvashi dholakia naagin 7

urvashi dholakia naagin 7

    उर्वशी ढोलकिया ने नागिन 7 के सेट पर दिखाया जलवा

    दरअसल, उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर नागिन 7 के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उर्वशी प्रियंका चाहर चौधरी और कनिका मान के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक तरफ नागिन और एक तरफ ड्रैगन... और क्या चाहिए।' दूसरी तरफ में वह अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ नजर आ रही हैं, जो नागिन 7 में दिखाई दे रहे हैं। उर्वशी की इन फोटोज को देखकर फैंस का मानना है कि वह भी नागिन 7 में नजर आ सकती हैं लेकिन असल सच्चाई कुछ और ही है। (ये भी पढ़ें: Faishon Ke Rang Rishton Ke Sang: फैशन नाइट में अतरंगी लुक अपनाकर आए ये TV सितारे, राही का अवतार देख पकड़ेंगे माथा)

    नागिन 7 में उर्वशी ढोलकिया के बेटे की एंट्री

    बता दें कि नागिन 7 में उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया नाग की भूमिका निभा रहे हैं, जो भरणी से प्यार करता है। वह शो में अहम रोल निभा रहे हैं और उर्वशी अपने बेटे क्षितिज की वजह से ही नागिन 7 के सेट पर आई थीं। एक्ट्रेस नागिन के पुराने सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन नागिन 7 में उनकी एंट्री नहीं हो रही हैं।

    कब आएगा शो का आखिरी एपिसोड

    याद दिला दें कि नगािन 7 का आखिरी एपिसोड 7 जून को टेलीकास्ट होगा। 6 और 7 जून की रात ड्रैगन और नागिन के बीच महायुद्ध दिखाया जाएगा। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल निभा रही हैं और डैगन के किरदार में कनिका मान दिखाई दे रही हैं। शो में आर्यमान का रोल नमिक पॉल निभा रहे हैं।

    End of Feed