Faishon Ke Rang Rishton Ke Sang BTS Photos: स्टार प्लस पर एक शानदार शो आने वाला है, जिसमें सभी सितारे एक साथ नजर आएंगे। स्टार प्लस पर एक फैशन नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नाम फैशन के रंक रिश्तों के संग है। इसमें तमाम स्टार्स अपने रील पार्टनर के साथ धमाका करेंगे। दावा है कि इस शो में टीवी की पुरानी जोड़ियां भी शानदार एंट्री करके अपने फैंस को खुश कर देंगे। इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है और सेट से कलाकारों के फोटोज सामने आने शुरू हो गए हैं, जिनका अतरंगी फैशन देख हर किसी की आंखें फटी रह जाएंगी।
फैशन के रंग रिश्तों के संग के सेट पर अनुपमा यानी रुपाली गांगुली का अतंरगी फैशन देखने के लिए मिला। रुपाली ने परी स्टाइल वाला शिमरी पिंक गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने पिंक मेकअप लगाया। रुपाली पैपराजी के सामने हाथ जोड़े पोज देती दिखीं।
सीरियल मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में नील भट्ट शिवप्रसाद का रोल निभा रहे हैं और शाम्भवी शालिनी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फैशन नाइट के सेट पर दोनों ही अपने अपने किरदार के साथ गजब के लुक में दिखे। शो में हमेशा साड़ी में दिखने वाली शाम्भवी ने यहां पर डीप नेक वाला आउटफिट पहना।
इस मौके पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने अपने फैंस का ध्यान खींच लिया। कपल ने ऑफ व्हाइट कलर में ट्विनिंग की। अभिरा ने इंडो वेस्टर्न लहंगा पहना। एक्ट्रेस की कोटी का लुक बोल्ड देने के लिए शॉल्डर पर नेट का इस्तेमाल किया गया। समृद्धि का दुपट्टा भी मोतियों की माला से तैयार किया गया है। वहीं, रोहित शेरवानी में दिखे।
शब्बीर अहलूवालिया-सृति झा की जोड़ी इन दिनों सीरियल ओह हमनवा तुम देना साथ मेरा में नजर आ रही है। दोनों शो में कपल नहीं है लेकिन कहानी में आने वाले दिनों में साथ दिखाई देंगे। शब्बीर और सृति ने फैशन शो के मौके पर दिलचस्प लुक लिया।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्पिन ऑफ की कहानी में रोहित सुचांती और तनीषा मेहता नजर आ रहे हैं। फैशन नाइट के लिए भी रोहित और तनीषा ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया। दोनों कलाकारों ने अपने लुक को थोड़ा बंजारा स्टाइल में रखने की कोशिश की, जिसमें दोनों काफी अच्छे लगे।
अनुपमा में लीड रोल निभा रहे अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी फैशन नाइट में अपना जलवा दिखाएंगे। सेट से सामने आई फोटोज में दोनों व्हाइट आउटफिट में दिखे। दोनों अपने लुक में काफी सुंदर लग रहे थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोनों कलाकारों को ट्रोल किया है।
सीरियल उड़ने की आशा में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने फैशन के रंग रिश्तों के संग के सेट पर भी साथ एंट्री मारी। नेहा ने काफी यूनिक आउटफिट इस मौके पर पहना। नेहा ने लहंगे के साथ कोटी को जैकेट स्टाइल कैरी की। उन्होंने अपने लुक को मराठी ही रखा।