टीवी मसाला

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी नहीं बल्कि ये हसीना नागिन बन मचाएगी कोहराम! एकता कपूर के शो को दिलाएगी तगड़ी TRP

Naagin 7 Not Priyanka Chahar Choudhary But This Actress Could Be Lead Actress: एकता कपूर जल्द ही 'नागिन' के नए सीजन के साथ टीवी पर धाकड़ वापसी के लिए तैयार हैं। शो के लिए पहले जहां प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आया था तो वहीं अब एक और एक्ट्रेस का नाम सुर्खियों में है।

Image

'नागिन 7' में लीड रोल निभाएगी ये हसीना!

Naagin 7 Not Priyanka Chahar Choudhary But This Actress Could Be Lead Actress: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने 'नागिन' के हर सीजन के साथ टीवी पर खूब धमाल मचाया है। 'नागिन 6' भी दर्शकों के बीच काफी हिट रहा था। उसके बाद से ही लोग 'नागिन 7' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 'नागिन 7' (Naagin 7) की परम और सर्वश्रेष्ठ नागिन पर काम कर रही हैं। 'नागिन 7' को लेकर कहा गया था कि इसमें प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। लेकिन अब उनकी को-स्टार का नाम शो के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। ये तक कहा जा रहा है कि वह एक्ट्रेस शो में लीड की भूमिका अदा कर सकती है।

'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, वो कोई और नहीं बल्कि 'उडारियां' की ईशा मालवीय (Isha Malviya) हैं। ईशा मालवीय को लेकर कहा जा रहा है कि अगर मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच तालमेल बैठता है तो वह 'नागिन 7' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। ईशा मालवीय के बारे में बात करते हुए 'नागिन 7' से जुड़े सूत्र ने कहा, "ईशा मालवीय ने पिछले सभी शोज में अपनी काबिलियत साबित की है और हमें भरोसा है कि वो नागिन की फ्रेंचाइज को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगी।"

ईशा मालवीय (Isha Malviya) 'नागिन 7' (Naagin 7) का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इस मामले पर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है। दूसरी तरफ खुद एकता कपूर और ईशा मालवीय की ओर से भी 'नागिन 7' पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि ईशा मालवीय की कुछ एआई फोटोज भी वायरल हुई थीं, जिसमें वह 'नागिन' के रूप में नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article