टीवी मसाला

Laughter Chef 2: अब्दु रोजिक के जाते ही Karan Kundrra ने मारी धाकड़ एंट्री, फोटोज-वीडियो देख खुशी से झूम उठे फैंस

Laughter Chef 2 Karan Kundrra Makes Grand Entry On Set In Dashing Look: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' से अब्दु रोजिक ने कुछ वक्त के लिए छुट्टी ले ली है। उनकी जगह करण कुंद्रा ने शो में एंट्री की है। खास बात तो यह है कि करण कुंद्रा की शो से जुड़ी फोटोज-वीडियो भी सामने आई हैं।

Image

'लाफ्टर शेफ 2' में हुई करण कुंद्रा की धमाकेदार वापसी

Laughter Chef 2 Karan Kundrra Makes Grand Entry On Set In Dashing Look: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एल्विश यादव से लेकर रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे जैसे दिग्गज सितारे 'लाफ्टर शेफ 2' में अपनी कुकिंग की परीक्षा तो देते ही हैं, साथ ही लोगों का मनोरंजन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'लाफ्टर शेफ 2' से कुछ दिनों पहले अब्दु रोजिक ने छुट्टी ले ली। हालांकि उन्होंने रमजान की वजह से अस्थाई रूप से शो से छुट्टी ली है। लेकिन मेकर्स बगैर देर किये उनकी जगह पिछले सीजन से करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर आ गए। खास बात तो यह है कि 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) के सेट से करण कुंद्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें उनका डैशिंग लुक देखने लायक रहा।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की धमाकेदार वापसी से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर करण कुंद्रा के आने पर एक्साइटमेंट जाहिर की। करण कुंद्रा को 'लाफ्टर शेफ 2' के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ देखकर एक यूजर ने लिखा, "और हमारा भोला 'लाफ्टर शेफ 2' में वापिस आ चुका है। को-ऑर्ड सेट वापिस आ गए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भोला अपने साम्राज्य में वापिस लौट आया है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "लाफ्टर शेफ' के सेट पर आपको देखकर बेहद खुशी हो रही है। उम्मीद करते हैं कि पहले सीजन की कास्ट का री-यूनियन हो।" चौथे यूजर ने करण कुंद्रा की तारीफ में लिखा, "कैंट मुंडा।"

बता दें कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने कुछ वक्त के लिए अब्दु रोजिक की जगह 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में ली है। अब्दु रोजिक को लेकर पहले खबर आई थी कि वह हमेशा के लिए शो छोड़ रहे हैं। लेकिन उनकी टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए बताया कि छोटा भाईजान कुछ वक्त के लिए ही शो से दूर हो रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article